फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, लेकिन निफ्टी अब भी 12000 के नीचे

Fri, 23 Oct 2020 09:23 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज बढ़त - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स 203.48 अंक (0.50 फीसदी) ऊपर 40761.97 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 61.45 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 11,957.90 पर हुई। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफोसिस, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और कोल इंडिया के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर हुई। वहीं पावर ग्रिड, हिंडाल्को, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस की शुरुआत गिरावट पर हुई।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स बढ़त के साथ खुले। इनमें फार्मा, आईटी, मीडिया, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 155.44 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 40713.93 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 82.40 अंक यानी 0.69 फीसदी ऊपर 11978.90 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 148.82 अंक नीचे 40558.49 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.35 फीसदी (41.20 अंक) की गिरावट के साथ 11896.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 181.73 अंक (0.45 फीसदी) नीचे 40525.58 के स्तर पर खुला थी। वहीं निफ्टी की शुरुआत 50.10 अंक (0.42 फीसदी) नीचे 11,887.55 पर हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें