फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: शेयर बाजार: खत्म हुआ तेजी का सिलसिला, सेंसेक्स में 145 से ज्यादा अंकों की गिरावट

Thu, 12 Nov 2020 09:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला खत्म हुआ और यह लाल निशान पर खुला। सुबह 9:19 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 146.32 अंक (0.34 फीसदी) नीचे 43447.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें, तो यह 34.50 अंकों की गिरावट (0.27 फीसदी) के साथ 12714.70 पर था। 

विज्ञापन


सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। अमेरिकी चुनाव में जो बाइडेन की जीत का असर साफ-साफ दिखाई दिया। पिछले आठ कारोबारी सत्रों से शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज श्री सीमेंट, इंफोसिस, हिंडाल्को, एम एंड एम और टाइटन की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं एक्सिस बैंक, इचर मोटर्स, एचडीएफसी, एल एंड टी और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी, बैंक, रियल्टी, फार्मा, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक लाल निशान पर खुले। वहीं आईटी, मेटल, मीडिया और ऑटो की शुरुआत हरे निशान पर हुई।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 32.93 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के बाद 43560.74 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 18 अंक यानी 0.14 फीसदी ऊपर 12767.20 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 316.02 अंक ऊपर 43593.67 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.93 फीसदी (118.05 अंक) की बढ़त के साथ 12749.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

बुधवार को बढ़त पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 173.17 अंक (0.40 फीसदी) ऊपर 43450.82 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 55.30 अंकों की तेजी 0.44 फीसदी) के साथ 12686.40 पर हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें