फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: बाजार की चौतरफा खरीदारी, सेंसेक्स में 285 अंकों की बढ़त, निफ्टी 14200 के पार

Thu, 07 Jan 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर मार्केट आज - फोटो : ANI
विज्ञापन

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 285.67 अंक (0.59 फीसदी) ऊपर 48459.73 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.70 अंक (0.59 फीसदी) ऊपर 14230 के स्तर पर खुला। विश्लेषकों के अनुसार आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


बीएसई का मार्केट कैप 194 लाख करोड़ के पार
बाजार की चौतरफा खरीदारी के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 194.02 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 485 अंक ऊपर 27,541 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 12 अंकों की बढ़त के साथ 3,563 पर कारोबार कर रहा है। वहीं हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 64 अंकों की गिरावट के साथ 27,628 पर कारोबार कर रहा है।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान भारती एयरटेल, बीपीसीएल, ग्रासिम, रिलायंस और डिविस लैब के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एम एंड एम, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 272.14 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के बाद 48446.20 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 76.10 अंक यानी 0.54 फीसदी ऊपर 14222.40 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में वृद्धि के साथ खुला था। 48,616.66 के रिकॉर्ड स्तर पर खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 113.07 अंक चढ़कर 48,550.85 पर और निफ्टी 38.95 अंक बढ़कर 14,238.45 पर पहुंचा गया था। 

बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुलने के बाद लाल निशान पर बंद हुआ था। इससे पहले कई दिनों से सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी बरकरार थी। सेंसेक्स 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 263.72 अंक नीचे 48174.06 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 53.25 अंक (0.38 फीसदी) की गिरावट के साथ 14146.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें