फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Today: बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 47600 के ऊपर, निफ्टी 14000 के करीब कर रहा कारोबार

Wed, 30 Dec 2020 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स-निफ्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 38.72 अंक (0.08 फीसदी) की तेजी के साथ 47,651.80 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.08 फीसदी (11.10 अंक) ऊपर 13,943.70 के स्तर पर खुला। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार भी मजबूत रहे। आज 886 शेयरों में तेजी आई और 343 शेयरों में गिरावट आई। 

विज्ञापन


अमेरिका में बहुप्रतीक्षित कोरोना वायरस राहत विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद बाजार में तेजी रही। बाजार ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचडीएफसी, हिंडाल्को, सिप्ला, डिविस लैब और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 105.02 अंक यानी 0.22 फीसदी की तेजी के बाद 47,718.10 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 38.10 अंक यानी 0.27 फीसदी ऊपर 13,970.70 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 225.30 अंक (0.48 फीसदी) की तेजी के साथ 47,579.05 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.47 फीसदी (65.80 अंक) ऊपर 13,939 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र था जब प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 259.33 अंक ऊपर 47613.08 के स्तर पर बंद हुआ और निफ्टी 0.43 फीसदी (59.40 अंक) की बढ़त के साथ 13932.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें