आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 55.68 अंक (0.12 फीसदी) की गिरावट के साथ 45951.01 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.15 फीसदी (19.80 अंक) नीचे 13446.50 के स्तर पर खुला।
पिछले सप्ताह बीएसई मानक सूचकांक 861.68 अंक यानी 1.86 फीसदी मजबूत हुआ था। बाजार ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान विप्रो, इंपोसिस, एचसीएल टेक टेक महिंद्रा और आईओसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं डिविस लैब, हिंडाल्को, हीरो मोटोकॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 166.03 अंक (0.36 फीसदी) की तेजी के साथ 45719.99 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.38 फीसदी (51.10 अंक) ऊपर 13379.50 के स्तर पर खुला था।
मंगलवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 452.73 अंक ऊपर 46006.69 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.03 फीसदी (137.90 अंक) की बढ़त के साथ 13,466.30 के स्तर पर बंद हुआ था।