फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, 37 अंक ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी 15100 के पार

Fri, 12 Feb 2021 09:25 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 37.13 अंक (0.07 फीसदी) की तेजी के साथ 51,568.65 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12 अंक यानी 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 15,185.30 के स्तर पर खुला। आज 787 शेयरों में तेजी आई और 291 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 67 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, इंफोसिस, विप्रो और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं आईटीसी, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया और मारुति के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, मेटल और ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 41.14 अंक (0.08 फीसदी) नीचे 51,490.38 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 2.70 अंक (0.02 फीसदी) नीचे 15,170.60 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 143.55 अंक (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 51165.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 33.25 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 15073.25 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 222.13 अंक (0.43 फीसदी) ऊपर 51531.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 66.80 अंक यानी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 15173.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें