फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: गिरावट पर खुला बाजार, 76 अंक नीचे सेंसेक्स, निफ्टी 13000 के पार

Wed, 02 Dec 2020 09:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर मार्केट की शुरुआत आज - फोटो : PTI
विज्ञापन

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 76.33 अंक (0.17 फीसदी) नीचे 44,579.11 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 18.30 अंकों की गिरावट (0.14 फीसदी) के साथ 13,090.70 पर हुई। गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार, बॉन्ड और मुद्रा बाजार बंद थे। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह शेयर बाजार में साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 267.47 अंक यानी 0.61 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त के साथ 44,149.72 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.90 अंक यानी 0.85 फीसदी उछलकर 12,968.95 अंक पर पहुंच गया। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज यूपीएल, टाटा मोटर्स, गेल एनटीपीसी और विप्रो की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं इंफोसिस, एचडीएफसी बैंर, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम और एचडीएफसी के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, एफएमसीजी, रियल्टी, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 164.39 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 44819.83 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 32.90 अंक यानी 0.25 फीसदी ऊपर 13141.90 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन मामूली तेजी के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ खुला था। सेंसेक्स 49.92 अंक (0.11 फीसदी) ऊपर 44199.64 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 17.10 अंकों की तेजी (0.13 फीसदी) के साथ 12986.10 पर हुई थी। 

मंगलवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 505.72 अंक ऊपर 44655.44 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.08 फीसदी (140.10 अंक) की तेजी के साथ 13109.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें