फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: गिरावट पर खुला शेयर बाजार, 111 अंक नीचे सेंसेक्स, निफ्टी 12800 के पार

Wed, 18 Nov 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 111.01 अंक (0.25 फीसदी) नीचे 43841.70 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 30.70 अंकों की गिरावट (0.24 फीसदी) के साथ 12843.50 पर हुई थी। इससे पहले मंगलवार को कोरोना की एक और वैक्सीन के सफल ट्रायल की खबर से बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी। 

विज्ञापन


16 नवंबर 2020 को दिवाली बलिप्रतिपदा के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था। सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।  

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, अडाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एचडीएफसी लाइफ की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज
रियल्टी और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 73.12 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 43879.59 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 27.80 अंक यानी 0.22 फीसदी नीचे 12846.40 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन तेजी पर बाजार में आई थी तेजी
कल सेंसेक्स 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 314.73 अंक ऊपर 43952.71 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.74 फीसदी (93.95 अंक) की बढ़त के साथ 12874.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
कल सेंसेक्स 319.77 अंक (0.73 फीसदी) ऊपर 43957.75 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 82.20 अंकों की बढ़त (0.64 फीसदी) के साथ 12862.50 पर हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें