फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: सेंसेक्स ने पहली बार पार किया 46000 का आंकड़ा, निफ्टी ने भी रचा इतिहास

Wed, 09 Dec 2020 01:58 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भी शेयर बाजार में बढ़त जारी है। आज सेंसेक्स और निफ्टी अपने उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। दोपहर 1.51 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 426.65 अंक (0.94 फीसदी) ऊपर 46035.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी का 118.75 अंकों की तेजी (0.89 फीसदी) के साथ 13511.70 के स्तर पर था। कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी सकारात्मक खबरों तथा अमेरिका में एक और प्रोत्साहन पैकेज से जुड़े घटनाक्रमों से शेयर बाजारों प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 254.48 अंक (0.56 फीसदी) ऊपर 45862.99 के स्तर पर खुला था। जबकि की शुरुआत 74.60 अंकों की तेजी (0.56 फीसदी) के साथ 13467.60 के स्तर पर हुई थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों ने सूचकांक को मजबूती दी। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को सकल आधार पर 2,909.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच एशिया में दूसरी जगह शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो के बाजारों में तेजी का रुख था।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 929.83 अंक या 2.10 फीसदी चढ़ा। वहीं निफ्टी में 289.60 अंक या 2.23 फीसदी का उछाल आया। वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 182.79 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। रिलायंस, टीसीएस और इंफोसिस के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। मालूम हो कि मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। इसके बाद पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 18 नवंबर को 44180 और चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान गेल, इंफोसिस, आईटीसी, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर तेजी के साथ खुले। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, बैंक, रियल्टी आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 89.37 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के बाद 45697.88 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 80.30 अंक यानी 0.60 फीसदी ऊपर 13473.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 52.69 अंक (0.12 फीसदी) ऊपर 45479.66 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 18.70 अंकों की तेजी (0.14 फीसदी) के साथ 13374.50 के स्तर पर हुई थी। 

मंगलवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 181.54 अंक ऊपर 45608.51 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.28 फीसदी (37.20 अंक) की तेजी के साथ 13392.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें