सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार काफी मजबूती के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 17 अंकों की और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 15 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला। आज के कारोबार में निफ्टी ने 10309.85 तक दस्तक दी थी, जबकि सेंसेक्स 33449.53 तक पहुंचा था।
बीएसई में ये रहा कारोबार
सेंसेक्स 17 अंकों की बढ़त के साथ 33,360 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। दिग्गज शेयरों में गेल, टाटा पावर, यस बैंक, बॉश, वेदांता, कोल इंडिया, एनटीपीसी, ओएनजीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.5-1 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए हैं।
एनएसई में दिखी इन शेयरों में मजबूती
एनएसई का निफ्टी 15 अंक यानि 0.15 फीसदी बढ़कर 10,299 के स्तर पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी बढ़कर 25,768.6 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि पीएसयू बैंक इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। आईटी इंडेक्स में 0.5 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 0.2 फीसदी की कमजोरी आई है।