बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण ( बाजार हैसियत ) में कमी आई है। इसमें 1.89 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,877.66 अंक टूटकर 39,735.53 अंक पर आ गया। वहीं भारती एयरटेल की बाजार हैसियत में बढ़त आई, जिसके बाद यह फिर से सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में शामिल हो गई।
इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण
- बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 87,732.8 करोड़ रुपये घट गया है, जिसके बाद यह 8,76,906.57 करोड़ रुपये पर आ गया।
- एचडीएफसी की बाजार हैसियत 31,148.4 करोड़ रुपये घटकर 3,92,618.14 करोड़ रुपये पर आ गई।
- एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 24,736 करोड़ रुपये कम होकर 6,56,888.50 करोड़ रुपये हो गया।
- इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 19,044.7 करोड़ रुपये कम हुआ, जिसके बाद यह 3,26,410.37 करोड़ रुपये पर आ गया।
- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत में भी कमी आई। यह 18,652.4 करोड़ रुपये कम हुई और 2,70,549.60 करोड़ रुपये रह गई।
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बात करें, तो इसमें 7,317.15 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 8,12,428.81 करोड़ रुपये पर आ गया।
- इंफोसिस की बाजार हैसियत 1,149.83 करोड़ रुपये घटकर 3,32,280.10 करोड़ रुपये रह गई।
इन कंपनियों की बढ़ी बाजार हैसियत
- वहीं भारती एयरटेल की बाजार हिस्सेदारी 2,392.15 करोड़ रुपये बढ़ी और यह 2,71,332.15 करोड़ रुपये पर आ गई। इसके साथ ही भारती एयरटेल फिर से सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों की सूची में शामिल हो गई।
- कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,182.02 करोड़ रुपये बढ़ा और 3,15,346.61 करोड़ रुपये पर आ गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का मार्केट कैप 119.07 रुपये चढ़कर 4,48,895.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. एचयूएल
5. एचडीएफसी
6. इंफोसिस
7. आईसीआईसीआई बैंक
8. कोटक महिंद्रा बैंक
9. भारती एयरटेल
10. एसबीआई