फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

barbeque nation hospitality ipo निवेश का मौका: खुल गया झुनझुनवाला की निवेश वाली एक और कंपनी का आईपीओ

Wed, 24 Mar 2021 02:27 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ipo barbeque nation राकेश झुनझुनवाला - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने पिछले साल आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। इसी महीने गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आया। कंपनी को चर्चित निवेशक राकेश झुनझुनवाला का समर्थन है। आज दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली एक और कंपनी बारबेक्यू नेशन का आईपीओ खुल गया है। निवेशकों के लिए यह पैसे कमाने का अच्छा मौका साबित हो सकता है। 

विज्ञापन


26 मार्च तक कर सकते हैं निवेश
बारबेक्यू नेशन का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम आज यानी 24 मार्च को खुल गया है। यह इश्यू तीन दिन यानी 26 मार्च तक निवेश के लिए खुला रहेगा। इस आईपीओ में आवेदन मूल्य प्रति शेयर 498 रुपये से 500 रुपये तय हुआ है। इसमें 180 करोड़ रुपये का नए इश्यू है जबकि 54,57,470 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए जा रहे हैं। 

बंगलूरू आधारित इस कंपनी में झुनझुनवाला की फर्म एल्केम कैपिटल और निजी इक्विटी फर्म सीएक्स पार्टनर्स ने निवेश किया है। बारबेक्यू नेशन में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 60.24 फीसदी है। सीएक्स पार्टनर्स की 33.79 फीसदी और राकेशन झुनझुनवाला की निवेश फर्म अल्केमी कैपिटल के पास 2.05 फीसदी हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन


कितना करना होगा निवेश
कंपनी ने आईपीओ के लिए लॉट साइज 30 शेयरों का है। यानी निवेशकों को कम से कम 30 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। इस तरह आपको कम से कम 14940 रुपये निवेश करने होंगे। कंपनी ने इससे पहले एक्सपोनेंशिया कैपिटल और जुबिलेंट फूडवर्क्स से आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 150 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

किसे कितने शेयर मिलेंगे
कंपनी ने 75 फीसदी शेयर क्यूआईबी के लिए आरक्षित रखे हैं। खुदरा निवेशकों के लिए 10 फीसदी और अन्य 15 फीसदी हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई) श्रेणी के लिए है। इसके अलावा कंपनी ने दो करोड़ रुपये के शेयर अपने कर्मचारियों को जारी करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें