फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से 15,000 करोड़ के लेन-देन हो सकते हैं प्रभावित: एसोचैम

Fri, 29 Jul 2016 07:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल - फोटो : PTI
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों की एक-दिवसीय हड़ताल से 12,000-15,000 करोड़ रुपये के लेन-देन के प्रभावित होने की संभावना है। यह बात एसोचैम ने कही है। हड़ताल एसबीआई में सहयोगी बैंकों के प्रस्तावित विलय और अन्य मुद्दों के विरोध में की गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इस हड़ताल के चलते देश में 80,000 ब्रांचों में सेवाऐं प्रभावित हुईं।

हालांकि आईसीआईसीआई बैंक जैसे निजी क्षेत्र के बैंक सामान्य रूप से काम कर रहे थे। एसबीआई समेत सार्वजनिक क्षेत्र के ज्यादातर बैंकों ने अपने ग्राहकों को हड़ताल से होने वाली असुविधा के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

यूएफबीयू ने की इस हड़ताल की अगुवाई

बैंक में खाली पड़ी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला
द यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियंस (यूएफबीयू) ने इस हड़ताल की अगुवाई की। 9 बैंक कर्मचारी और अधिकारी यूनियनों वाली यूएफबीयू ने 8 लाख कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व किया। हड़ताल से ब्रांचों में चेक क्लीयरेंस, कैश डिपोजिट और पैसे निकालने जैसी सेवाएं व अन्य सुविधाएं प्रभावित हुईं।

एसोचैम के सेक्रेटरी जनरल, डीएस रावत ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) पहले से ही कम फायदेमंद हैं और निजी क्षेत्र के बैंकों की तुलना में उनके नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) का अनुपात बहुत ज्यादा है।

यूएफबीयू के हड़ताल के फैसले से पूरी तरह ठप बैंकिंग लेन-देन के चलते बड़ा नुकसान हो सकता है। रावत ने बैंकिंग सेक्टर के सुधारों को समय की मांग करार दिया और पीएसबी के कामकाज में सुधार किए जाने का विचार प्रस्तुत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें