बाबा रामदेव के पतंजली योगपीठ ने नूडल्स बाजार में दस्तक देते हुए आटा नूडल्स को लांच कर दिया है। इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि इस आटा नूडल्स को सेहतमंद बनाने के लिए विशेष ध्यान रखा गया है,क्योंकि बाजार में बनने वाले अन्य नूडल्स मैदे से बने होते हैं जो आंतों को खराब करता है।
उन्होंने कहा कि इन नूडल्स की बिक्री से होने वाली आय को खरीब बच्चों की शिक्षा में खर्च किया जाएगा। बाबा रामदेव ने कहा कि इस नूडल्स में मटर, बीन्स और गाजर भी मौजूद हैं और खाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि पतंजलि ने कमाई करने के लिए नूडल्स को लॉन्च नहीं किया है, बल्कि इससे होने वाली कमाई को आदिवासी और गरीबों की भलाई पर खर्च किया जाएगा।
पतंजलि नूडल्स, पतंजलि स्टोर के अलावा ये नूडल्स रिटेलर्स के साथ-साथ बिग बाजार और इजी डे जैसे सूपरमार्केट में भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
सोमवार से पतंजलि के आटा नूडल्स देशभर में करीब 3 लाख आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे। पतंजलि नूडल्स के 70 ग्राम के एक पैकेट की कीमत 15 रुपए रखी गई है।