फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल हैंगआउट पर पनगढ़िया समझाएंगे बजट की बारीकियां

Mon, 29 Feb 2016 04:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष के आम बजट में आम नागरिकों के लिए क्या है, इसे समझाने के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष और प्रख्यात अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया जनता से सीधे संवाद करेंगे। यह संवाद गूगल हैंगआउट पर होगा।
विज्ञापन


आम बजट के बाद आम जनता से संवाद का यह अनूठा प्रयास नीति आयोग का है, जो कि पहली बार हो रहा है। इसकेतहत अरविंद पनगढ़िया 2 मार्च को दोपहर 3:30 बजे बजट के संबंध में संवाद करेंगे। इसके एक दिन बाद, 3 मार्च को दोपहर 3 बजे नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत इसी तरह बजट की बारीकियों पर आम लोगों से बातचीत करेंगे।

बातचीत केदौरान नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सीईओ, दोनों आम जनता के सवालों का भी जवाब देंगे। इसमें भाग लेने वालों को नीति आयोग की वेबसाइट पर जा कर संबंधित लिंक पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें