फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: मोदी सरकार आने के बाद पहली बार सस्ती होगी अरहर

Mon, 22 Aug 2016 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दाल - फोटो : PTI
विज्ञापन
दालों खासकर अरहर के बढ़ते दाम से परेशान अरहर के दिवानों के लिए अच्छी खबर है। दालों के थोक बाजार में अरहर के दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गए हैं। साथ ही थोक बाजार में अधिकतर दालों के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


यह गिरावट पर्याप्त स्टॉक होने के कारण रिटेलरों की ओर से मांग कम होने के चलते आई है। दिल्ली में अरहर और इसके दाल दड़ा दोनों के दाम 500 रुपये तक गिरकर 6,500 रुपये व 9,300-11,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। 

वहीं चने का भाव 200 रुपये गिरकर 7,800-8,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गया, जबकि इसकी दाल लोकल और बेस्ट क्वालिटी के दाम भी इसी मार्जिन से घटकर 8,200-8,400 रुपये और 8,500-8,600 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। अब देखना होगा थोक भाव में गिरावट ग्राहकों की जेब भारी करने में कबतक कारगर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें