रिलायंस जियो की बाजार में एंट्री भी नहीं हुई है,लेकिन टेलीकॉम कंपनियों में उसके आने का भय दिखने लगा है। वोडाफोन और बीएसएनएल के बाद एयरटेल ने भी डाटा प्लान चार्जेज में भारी कटौती का एलान किया है। प्लान के तहत कंपनी पुराने और नए दोनों ग्राहकों को 250 रुपए कीमत में 10GB 4G डाटा देगी।
यह स्कीम सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोन के साथ उपलब्ध होगी। सैमसंग या एयरटेल ने इन हैंडसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है। साथ ही जिन इलाकों में 4G सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें 10GB 3G डाटा मिलेगा, हालांकि 10GB 3G में 9GB नाइट के लिए उपलब्ध रहेगा।
इस ऑफर को पाने के लिए एयरलेट यूजर्स को अपने सैमसंग जे सीरीज फोन से www.airtel.in/handset-offers वेबसाइट पर लॉगऑन करना होगा। इसके बाद यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा, हालांकि इस दौरान फोन में इंटरनेट एयरटेल सिम से चलता होना चाहिए। इसके अलावा यूजर अपने नजदीकी एयरटेल रिटेल आउटलेट्स पर भी जाकर इस ऑफर को एक्टिवेट करा सकते हैं।