फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवाइजरीमंडी.काॅम ने लाॅन्च किया देश का पहला स्टाॅक एडवाइजरी मार्केटप्लेस ऐप

Thu, 13 Jul 2017 05:06 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
mandi app launch
विज्ञापन
स्टाॅक मार्केट से जुड़ी हर तरह की जानकारियां मुहैया करवाने वाले एक्सक्लूसिव पोर्टल एडवाइजरीमंडी.काॅम ने देश की स्टाॅक मार्केट एडवाइजरी इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के अपने प्रयास के तहत दुनिया का पहला स्टाॅक एडवाइजरी मार्केटप्लेस लाॅन्च किया है।
विज्ञापन


एडवाइजरी मंडी एकमात्र ऐसा पोर्टल है जो सभी प्रमुख स्टाॅक/कमोडिटी ब्रोकर्स, एडवाइजरी कंपनियों और रिसर्च एनालिस्ट्स को एडवाइजरी मुहैया करवाता है ताकि वे अपने निवेशकों और कारोबारियों को बाजार के रुख की जानकारी दे सकें। 

शेयर मार्केट टेडर्स, निवेशकों, स्टाॅक मार्केट एडवाइजर्स और स्टाॅक ब्रोकर्स की भारी मांग के बाद कंपनी ने भारतीय शेयर बाजार एडवाइजरी उद्योग के लिए दुनिया का सबसे बड़ा एडवाइजरी मार्केटप्लेस पेश किया है।
विज्ञापन


यह खास प्लेटफाॅर्म सेबी से मान्यता प्राप्त रिसर्च एनालिस्ट्स और निवेश सलाहकारों की पहचान कर उनको स्वीकृति देता है जिनकी देश की वित्तीय ताकत को मजबूत करने में भूमिका होती है और सही एडवाइजर ढूंढने में ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स की मदद करता है। 

कंपनी के संस्थापक और सीईओ कौशलेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा, ‘हमने एक अद्भुत प्लेटफाॅर्म तैयार किया है जिसका देश की फाइनेंशियल ग्रोथ और बिजनेस ईको-सिस्टम पर दूरगामी असर होगा।

स्टाॅक मार्केट किसी भी देश की वित्तीय सेहत का प्रमुख सूचक होता है और एडवाइजरी मंडी को बड़े संदर्भ में लोगों में बचत और निवेश की सहजप्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया है और आखिरकार इससे अर्थव्यव्स्था को मजबूती मिलेगी।

अपने इस आकर्षक और बारीकी से तैयार किए गए प्लेटफाॅर्म के जरिए एडवाइजरी मंडी का मकसद शेयर कारोबारियों और निवेशकों को टैलेंटेड प्रोफेशनल्स के साथ जोड़कर स्मार्ट निवेशकों की एक नई खेंप तैयार करना है।'

बिजनेस संचालन की लागत को न्यूनतम करना
यह प्लेटफाॅर्म निशुल्क प्रीमैच्योर लीड्स मुहैया करवाता है जिसकी मदद से एडवाइजरी कंपनियों को बड़ी सेल्स फोर्स रखने की जरूरत नहीं होती। इसके अतिरिक्त, हर सूचीबद्ध एडवाइजर का अपना प्रोफाइल पेज बनाने में मदद करता है जिसकी मदद से उनकी विजिबिलिटी और ब्रांडिंग बढ़ती है ताकि वेबसाइट की जरूरत ना रहे। 

ब्रांडिंग और विजिबिलिटी
यह मंच हर एडवाइजर को वेबसाइट, मोबाइल एप और अन्य मीडिया सोर्सेज पर ब्रांडिंग के लिए फ्री स्पेस मुहैया करवाता है। इससे उनकी विजिबिलिटी बढ़ती है और देश के करोड़ों ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स के बीच उनकी स्थिति मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें