फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: नवरात्रि के पहले दिन सोने की कीमतों में गिरावट, जाने क्या रहा चांदी का भाव?

Mon, 26 Sep 2022 07:35 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 49388 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट दिख रही है। चांदी की कीमतों में 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 55,567 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिक रही है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि व दुर्गा पूजा की कलश स्थापना के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को सोना 50,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान सोने की खरीदारी कम कीमतों पर कर सकते हैं। मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 

मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 49388 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट दिख रही है। चांदी की कीमतों में 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 55,567 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिक रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सस्ता हुआ सोना 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। सोने का हाजिर भाव सोमवार को 0.21 प्रतिशत तक गिरा है। वहीं चांदी 1.70 प्रतिशत तक टूटी है। सोने का भाव सोमवार को 1640.35 डॉलर प्रति औंस हो गया है। चांदी का हाजिर भाव ग्लोबल मार्केट में 1.20 प्रतिशत गिरकर 18.56 डॉलर प्रति औंस रह गया है। 

अपने शहर के सोने के भाव ऐसे चेक करें 

अपने शहर के सर्राफा बाजार के सोने की कीमतों की जानकारी अब घर बैठे भी ली जा सकती है। इसके लिए आपको इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। आप जिस नंबर से मिस्ड कॉल देंगे उसी नंबर पर सोने के भाव से संबंधित मैसेज आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें