वैश्विक बाजार से मिलने वाले नकारात्मक संकेतों के बीच लगातार पांचवें दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आईटी इंडेक्स को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी रियलिटी इंडेक्स में दर्ज की गई। सोमवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 954 अंक टूटकर 57,147 तो निफ्टी 311 अंक टूटकर 17,016 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। शेयर बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 को छोड़कर बाकी सभी शेयर लाल निशान में दिखे। हफ्ते के पहले दिन के कारोबारी सेशन में अदाणी पोर्ट्स और मारुति के शेयरों में छह-छह प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।