Sone Chandi Ka Bhav: अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातु की कीमतों में वृद्धि और रुपये में गिरावट के कारण सोना मजबूत हुआ है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 49,719 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
सोने की कीमतें राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 152 रुपये उछलकर 49,871 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातु की कीमतों में वृद्धि और रुपये में गिरावट के कारण सोना मजबूत हुआ है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 49,719 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
इस दौरान, चांदी भी 333 रुपये मजबूत होकर 57,406 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पिछले सेशन में यह 57,073 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी।
बता दें कि बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे टूटकर 79.82 रुपये पर पहुंच गया है। बाजार में यूएस फेड के आने वाले निर्णय के बीच चिंता बनी हुई है।