राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार 27 मई को सोने की कीमतों 115 रुपये की तेजी दिखी। बुधवार को प्रति दस ग्राम सोने का भाव 51166 रुपये हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने के भाव में यह तेजी अंतरराष्ट्रीय मेटल बाजार में तेजी के बाद देखने को मिली है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 51051 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिक रहा था।
वहीं, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें भी 55,003 रुपये प्रति किलोग्राम से 482 रुपये बढ़कर 55,485 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1723 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर कारोबार कर रहा है जबकि चांदी 18.72 रुपये प्रति औंस की दर पर बिक रही है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तपन पटेल के अनुसार डॉलर के कमजोर होने के कारण US FOMC की बैठक से पहले सोने की कीमतों में मजबूती नजर आ रही है।