फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, हरे निशान में खुलकर लुढ़के

Wed, 27 Jul 2022 09:57 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आज 2286 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1124 शेयरों में बढ़त है जबकि 1060 शेयर गिरावट के साथ बाजार में ट्रेड कर रहे हैं। US फेडरल रिजर्व (US Fed) के फैसले से पहले अमेरिकी बाजारों में बिकवाली नजर आ रही है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों (Global Markets) से मिले औसत रुझानों के बाद बुधवार (27 जुलाई 2022) को घरेलू शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई। शुरुआती कमजोरी के बाद बाजार (Stock Market) में हल्की रिकवरी दिखी जिससे Sensex और Nifty दोनों हरे निशान पर खुले पर शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान पर लुढ़क गए हैं। इस दौरान बैंकिंग, ऑटो, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिख रही है। फिलहाल सेंसेक्स 55193.95 जबकि निफ्टी 16452.50 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


वहीं एफएमसीजी (FMCG) के शेयरों में कमजोरी दिख रही है। सेंसेक्स की 30 में से 15 शेयरों में तेजी नजर आ रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आज 2286 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1124 शेयरों में बढ़त है जबकि 1060 शेयर गिरावट के साथ बाजार में ट्रेड कर रहे हैं। US फेडरल रिजर्व (US Fed) के फैसले से पहले अमेरिकी बाजारों में बिकवाली नजर आ रही है। उससे पहले मंगलवार को Dow Jones और नैस्डेक करीब 220 अंक टूटकर दिन के निचले स्तर के पास बंद हुए जबकि S&P 500 में 1.15% की गिरावट दर्ज की गई।

स्टॉक मार्केट में बुधवार के कारोबारी सेशन में L&T, Asian Paints, HDFC Life, Power Grid, Nelte Indian और Sun Pharma जैसे शेयरों में मजबूती दिख रही है, जबकि Apollo Hospital, Tita, Bharti Airte, Kotak, Bajaj Finserv जैसी कंपनियों के शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

वहीं, रुपया डॉलर के मुकाबले बुधवार के शुरुआती कारोबार में 79.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें