फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 315 रुपये सस्ता, चांदी 635 रुपये टूटी

Mon, 22 Aug 2022 05:56 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 315 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी के साथ 51,679 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी भी 635 रुपये टूटकर 55,416 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक रही है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार (22 अगस्त) को सोने की कीमतों में 315 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी के भाव भी 635 रुपये प्रति किलोग्राम तक घटे हैं। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोना सोमवार को 315 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी के साथ 51,679 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 51,994 प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार करते हुए क्लोज हुआ था।  

वहीं, चांदी भी भारतीय सर्राफा बाजार में 635 रुपये टूटकर 55,416 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक रही है। 

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोरी के साथ 1,737 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर कारोबार कर रहा है। चांदी ग्लोबल बाजार में सपाट ढंग से 18.90 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर ट्रेड कर रही है।  

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव डॉलर की बढ़ी कीमतों और यूएस फेडरल बैंक की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के मद्देनजर सपाट बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें