फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 389 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 1607 रुपये टूटी

Fri, 19 Aug 2022 04:26 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: राष्ट्रीय राजधानी में सोना 389 रुपये सस्ता होकर 51,995 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिका। चांदी 1,607 रुपये सस्ता होकर 56,247 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में कमजोरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोना 389 रुपये सस्ता होकर 51,995 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिका।  

इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 52,384 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा था। 

वहीं चांदी की कीमतों में भी बढ़िया गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 1,607 रुपये सस्ता होकर 56,247 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 57,854 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक रही थी। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना कमजोरी के साथ 1,753 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में चांदी 19.23 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर सपाट ढंग से कारोबार कर रही है।  

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल का मानना है कि डॉलर के मजबूत होने से सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें