कोरोना महामारी संकट के बीच साइबर धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यही कारण है कि करीब आधे भारतीय उपभोक्ता (47%) डिजिटल लेनदेन करते समय धोखाधड़ी की आशंकाओं से डरे रहते हैं।
यूगॉव एवं एसीआई वर्ल्डवाइड के सर्वे के मुताबिक, 28% उपभोक्ता भुगतान के लिए डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल में अधिक सावधानी बरत रहे हैं। इस तरह के लेनदेन के दौरान 54% को ठगी और 42% को इसके असफल होने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है।
दिल्ली-एनसीआर समेत 1,006 शहरों में किए गए सर्वे में कहा गया है कि सफाई-सुरक्षा को देखते हुए 32% उपभोक्ताओं के क्रेडिट-डेबिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट व यूपीआई आधारित लेनदेन में तेजी आई है। 75% सप्ताह में कम-से-कम एक बार व 44% प्रतिदिन डिजिटल तरीके से भुगतान करते हैं।