फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक ने दी सफाई, कहा- वित्तीय सेहत से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें ग्राहक

Thu, 16 Jan 2020 10:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय सेहत कमजोर होने की चिंताओं को खारिज करते हुए यस बैंक ने बुधवार को कहा कि उसकी पूंजी पर्याप्तता सहज स्तर पर बनी हुई है और इसे ज्यादा मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक ने अपने ग्राहकों से उसकी वित्तीय सेहत से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा है। गौरतलब है कि हाल में यस बैंक के बंद होने की आशंकाओं से जुड़ी खबरें सामने आई थीं।

निराधार खबरों पर ध्यन देने की कोई जरूरत नहीं

यस बैंक ने एक बयान में कहा, ‘बैंक का समग्र पूंजी पर्याप्तता अनुपात नियामकीय आवश्यकताओं से ऊपर सहज स्तर पर है और बैंक की वित्तीय सेहत को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए ऐसी निराधार खबरों पर ध्यन देने की कोई जरूरत नहीं है।’

सात फरवरी को असाधारण आम बैठक बुलाने की योजना

बैंक की 10 हजार करोड़ रुपये जुटाने और अधिकृत पूंजी 800 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,100 करोड़ रुपये किए जाने के वास्ते शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए सात फरवरी को असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने की योजना है, जिनके लिए बोर्ड की मंजूरी पहले ही ली जा चुकी है। 

यस बैंक के स्वतंत्र निदेशक ने दिया था इस्तीफा 

पिछले सप्ताह यस बैंक के एक स्वतंत्र निदेशक उत्तम अग्रवाल ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस से संबंधित चिंताओं का हवाला देते हुए बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था, जो बोर्ड की ऑडिट समिति के भी अध्यक्ष थे। पूंजी के संकट से जूझ रहे बैंक को पहले भी 2 अरब डॉलर जुटाने की योजना को भी झटका लग चुका है।

कनाडा के निवेशक की पेशकश पर नहीं करेंगे गौर 

बैंक ने यह भी कहा था कि कनाडा के एक निवेशक इरविन सिंह ब्रैश के 1.2 अरब डॉलर की पेशकश पर गौर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें