फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने बढ़ाई ब्याज दरें, भारत पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0. 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने का फैसला कर लिया है। इस इजाफे के बाद ब्याज दर 0.25 से 0. 50 फीसदी के बीच आ जाएंगे।
विज्ञापन


अमेरिका में केंद्रीय बैंक की ब्याज दर अभी तक शून्य के नजदीक यानी करीब चौथाई फीसदी ही थीं। अमेरिका के सेंट्रल बैंक ने अगले साल के आर्थिक विकास दर के अनुमानों में भी संशोधन किया है, 2.3 फीसदी से बढ़ाकर इसे 2. 4 फीसदी कर दिया गया है।

इसके जरिये बैंक ने ये जताने की कोशिश की है कि ब्याज दरों के बढ़ने से विकास को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन

भारतीय बाजारों पर भी पड़ेगा असर

फेड ने उम्मीद जताई है कि इसके साथ ही देश की अर्थव्यवस्था अगले साल और रफ्तार पकड़ेगी। इसका असर पूरी दुनिया पर होने के आसार हैं और भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा ऐसा कहा जा रहा है।

ब्याज दर बढ़ने के साथ ही शेयर बाजारों ने उछाल भरी है, डाउजोंस में 50 अंकों की तेजी दर्ज हुई है।

अमेरिका में दिसंबर 2008 से ही ब्याज दर शून्य फीसदी है और पिछली बार ब्याज दर में इजाफा जून 2006 में हुआ था। ब्याज दर बढ़ाने का पिछला चक्र जून 2004 में शुरू हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें