फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लाएगा 1200 करोड़ रुपये का IPO

Thu, 24 Oct 2019 10:15 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ujjivan - फोटो : social media
विज्ञापन

देश के प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंक में शुमार उज्जीवन जल्द ही अपना आईपीओ लेकर के आएगी। बैंक को इसे लाने के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है। इस आईपीओ के जरिए बैंक का 1200 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। यह दूसरा स्मॉल फाइनेंस बैंक होगा, जो कि शेयर बाजार में लिस्टेड होगा।  इससे पहले एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिस्ट हो चुका है।

10 रुपये की होगी फेस वैल्यू

उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज इस बैंक की होल्डिंग कंपनी है। बैंक ने अगस्त में सेबी के पास आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए थे। इस पर पूंजी बाजार नियामक ने 16 अक्टूबर को मंजूरी दी है। बैंक अपने आईपीओ में फ्रेश शेयर जारी करेगी, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये की होगी। इस इश्यू से कुल 1,200 करोड़ रुपये तक जुटाए जा सकते हैं। इश्यू में 120 करोड़ रुपये तक के शेयर उज्जीवन फाइनेंशियल के योग्य शेयरधारकों के लिए आरक्षित किए जाएंगे। इश्यू से होने वाली आय का इस्तेमाल कंपनी पूंजी आधार बढ़ाने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। 

जुटा चुकी है 300 करोड़ रुपये 

बैंक फरवरी में निवेशकों के समूह से 300 करोड़ रुपये फरवरी में जुटा चुकी है। एचडीएफसी लाइफ, सुंदरम म्यूचुअल फंड शामिल थे। इसके आधार पर कंपनी की वैल्यू 2,000 करोड़ रुपए होती है। रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार, इस बैंक को फरवरी तक लिस्ट होना है। इसी महीने सेबी ने केरल के सीएसबी बैंक को आईपीओ पेश करने के लिए अनुमति दी थी। इस बैंक को पहले कैथोलिक सीरियन बैंक के नाम से जाना जाता था।

विज्ञापन


आरबीआई ने हाल ही में ग्रामीण और सेमी-ग्रामीण इलाकों में कर्ज उपलब्धता को बढ़ाने के लिए माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं द्वारा कर्ज देने की सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये कर दिया है।कॉर्पोरेट टैक्स कटौती से बैंक को बहुत अच्छा फायदा हुआ है। जहां पहले बैंक को 33.67 फीसदी टैक्स लगता था वह टैक्स कटौती के बाद से 27.17 फीसदी पर आ गया है। इससे बैंक को 7.17 फीसदी टैक्स राशि की बचत हो रही है जिससे बैंक को अच्छा फायदा होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें