फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI ने दिलाया अपने ग्राहकों को ध्यान, 31 दिसंबर के बाद नहीं कर सकेंगे इन चेकबुक का इस्तेमाल

Wed, 27 Dec 2017 11:42 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : File Photo
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने उन ग्राहकों को एक बार फिर से ध्यान दिलाया है जो बैंक की चेकबुक का इस्तेमाल करते हैं। बैंक ने ये ध्यान अपने उन ग्राहकों दिलाया है जो पहले उसके एसोसिएट बैंकों और भारतीय महिला बैंक से जुड़े थे। एसबीआई में एसोसिएट बैंकों और महिला बैंक का विलय होने के बाद ज्यादातर ग्राहक पुरानी चेकबुक का इस्तेमाल कर रहे थे। 
विज्ञापन


31 दिसंबर तक करना होगा ये काम
एसबीआई के एसोसिएट बैंकों के कस्टमर को पहले 1 अक्टूबर तक अपनी पुरानी चेकबुक को बंद करके नई चेक बुक लेने के लिए कहा गया था। एसबीआई ने पहले कहा था कि पुरानी चेकबुक केवल 30 सितंबर तक इस्तेमाल होगी, इसके बाद ये पूरी तरह से अमान्य हो जाएगी।

इसका मतलब ये था कि ग्राहकों को बैंक की ब्रांच में नई चेकबुक के लिए अप्लाई करना होगा। लेकिन बैंक ने इसके लिए 31 दिसंबर तक सहूलियत दे दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

sbi
31 दिसंबर तक कर सकते हैं पुरानी चेकबुक का इस्तेमाल 
ग्राहकों को 31 दिसंबर तक नई चेक बुक के लिए अप्लाई करना होगा और वो तब तक अपनी पुरानी चेकबुक से सभी तरह के लेन-देन कर सकेंगे। 31 दिसंबर के बाद पुरानी चेकबुक पूरी तरह से अमान्य हो जाएगी। 

इन ग्राहकों को मिली सुविधा
SBI में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (SBBJ), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (SBH), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (SBM), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (SBP), स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT) और भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है। इसलिए बैंक ने अपने इन ग्राहकों को यह सुविधा प्रदान की है।

एसबीआई का कुल कस्‍टमर बेस 37 करोड़ हो गया है। इसकी शाखाओं की संख्‍या भी बढ़कर लगभग 24,000 और एटीएम की संख्‍या 59,000 हो गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें