फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद इन बैंकों ने घटाई ब्याज दर, सस्ता हुआ लोन

Fri, 09 Aug 2019 01:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) और आईडीबीआई (IDBI) बैंक ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। इन बैंकों ने विभिन्न अवधि के कर्ज पर ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 फीसदी से 0.15 फीसदी तक की कटौती कर दी है। 

ओबीसी बैंक ने ब्योज दरों में की इतनी कटौती 

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने विभिन्न अवधियों के कर्ज पर एमसीएलआर में 0.10 फीसदी तक की कटौती की है। इसके साथ ही एक साल के कर्ज की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर 8.55 फीसदी पर आ गई है। इसी के तहत वाहन, व्यक्तिगत और आवास ऋण के लिए ब्याज दर निर्धारित की जाती है। 

विज्ञापन


एक दिन से लेकर छह महीने तक की विभिन्न अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.05 फीसदी से 0.10 फीसदी की कमी की गई है। नई दरें 10 अगस्त से प्रभावी होंगी। 

IDBI बैंक ने ब्योज दरों में की इतनी कटौती 

आईडीबीआई बैंक ने एक साल की अवधि के ऋण पर एमसीएलआर को 0.10 फीसदी कम करके 8.95 फीसदी कर दिया है। तीन महीने से तीन साल के लिए ब्याज दरों में 0.05 से 0.15 फीसदी की कटौती की गई है। एक दिन और एक महीने की अवधि के ऋण पर दरें अपरिवर्तित रखी गई हैं। नई दरें 12 अगस्त से लागू होंगी।

RBI ने भी दिया था ग्राहकों को तोहफा

इससे पहले सात अगस्त को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी आम लोगों के लिए बड़ी घोषणा की थी। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक में लगातार चौथी बार आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की घोषणा की थी। फैसले के अनुसार रेपो रेट को घटाकर 5.40 फीसदी कर दिया गया था। आरबीआई ने रेपो रेट में 35 आधार अंकों की कटौती की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें