फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक सुरक्षा कवच: बढ़ रहा कोरोना का खतरा, जीवन बीमा लेते समय रखें ध्यान

Mon, 12 Apr 2021 05:56 AM IST
Jeet Kumar कालीचरण, नई दिल्ली।

सार

  • वित्तीय स्वतंत्रता के साथ आपके परिवार को देता है आर्थिक सुरक्षा कवच
  • सही पॉलिसी आपको दिव्यांगता या मृत्यु जैसी घटनाओं से उत्पन्न वित्तीय संकट से उबरने में सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामारी के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए लोग अब जीवन बीमा का महत्व समझने लगे हैं। संक्रमण ने अब तक कई परिवार तबाह कर दिए। ऐसे में जीवन बीमा परिवार और खुद पर निर्भर लोगों के भविष्य की चिंता को कुछ हद तक दूर करने में मददगार होता है। यह तभी संभव है, जब आप सोच समझकर जीवन बीमा पॉलिसी चुनें।  

विज्ञापन


बीमा विशेषज्ञों की मानें तो जीवन बीमा आपकी सुरक्षा, बचत, निवेश और स्वास्थ्य के उद्देश्य को पूरा करता है। वित्तीय स्वतंत्रता देने के साथ परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच का काम करता है।

हालांकि, पॉलिसी खरीदते समय लोग कई गलतियां कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा बाद में भुगतना पड़ता है। इसलिए परिवार की वित्तीय सुरक्षा के लिए पॉलिसी खरीदते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
विज्ञापन


नौकरी की शुरुआत में लेना बेहतर...
पहली नौकरी शुरू करने के तुरंत बाद ही जीवन बीमा पॉलिसी खरीद लेनी चाहिए। यह वित्तीय सुरक्षा के साथ कम उम्र से बचत की आदत डालता है, जो लंबी अवधि में वित्तीय अनुशासन के लिए अहम है।

अपनी आय के दायरे में आने वाली सही पॉलिसी के चयन से पहले उन जीवन लक्ष्यों को जरूर देखें, जिन्हें आप पाना चाहते हैं। सही पॉलिसी आपको दिव्यांगता या मृत्यु जैसी घटनाओं से उत्पन्न वित्तीय संकट से उबरने में सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है।

पर्याप्त कवरेज का करें आकलन
पॉलिसी खरीदते समय आय, खर्च, देनदारी और महंगाई दर का आकलन जरूर करना चाहिए। वर्तमान में कई ऑनलाइन तरीके हैं, जिनके जरिए विशेष जरूरतों के अनुसार अपने लिए पर्याप्त कवरेज का आकलन कर सकते हैं।

आमतौर पर जीवन बीमा कवर व्यक्ति की मौजूदा सालाना आय के 10 गुना के बराबर होना चाहिए। इसमें देनदारी भी शामिल होनी चाहिए ताकि सटीक तरीके आय का वैकल्पिक स्रोत तैयार किया जा सके। जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ कवर भी बढ़ना चाहिए।

अपने बारे में पूरी जानकारी दें
दरअसल, जीवन बीमा पॉलिसी एक ऐसा वादा है, जो आपकी अनुपस्थिति में पूरा किया जाता है। इसलिए बीमाकर्ता को अपने बारे में सभी जरूरी जानकारियां मुहैया कराएं। अपनी आय, शिक्षा, पेशा, स्वास्थ्य (पहले से मौजूदा बीमारियों), पारिवारिक इतिहास, धूम्रपान और शराब पीने जैसी आदतों की पूरी एवं सच्ची जानकारी दें। इससे आपके बाद आश्रितों को क्लेम मिलने में मुश्किल नहीं आएगी। 

कंपनी और पॉलिसी का चयन भी अहम

  • सही बीमा कंपनी का चयन करते समय यह जरूर देखें कि वह बुनियादी रूप से मजबूत है या नहीं।
  • कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो, प्रबंधित फंड पर रिटर्न, उत्पाद पर लगने वाला शुल्क, पहले के घोषित बोनस और प्रदर्शन कैसा है, जरूर देखें।
  • उसी पॉलिसी का चयन करें, जो आपकी जरूरतें पूरी करता है और जिसे आप खरीदना चाहते हैं।
  • खरीदने से पहले उसके बारे में शोध करें और खरीदने के बाद सभी बिंदुओं को जरूर पढ़ें।

लाइफ वैल्यू तय करें राइडर भी लें
जीवन बीमा पॉलिसी खरीदते समय लाइफ वैल्यू जरूर तय करें ताकि आपके बाद आश्रितों को इतना पैसा मिल जाए कि उन पर कोई वित्तीय बोझ न पड़े। इसके साथ दुर्घटना कवर, स्थायी दिव्यांगता कवर और गंभीर बीमारियों के लिए कवर जैसे एड-ऑन राइडर भी लें।  -मनोज जैन, बीमा एवं निवेश सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें