फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ग्राहकों को बैंकिंग के लिए मिलेगा एक और ठिकाना, पोस्ट बैंक

Sat, 28 May 2016 12:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • बैंक में तब्दील होंगे डाकखाने और डाकिए बनेंगे बैंककर्मी
  • तेजी से बढ़ रहा है इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार
विज्ञापन
र‌वि शंकर प्रसाद - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय डाक विभाग में अगले साल से बैंकिंग सेवा शुरु हो जाएगी। केंद्रीय दूरसंचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले साल मार्च (2017) से देश में पोस्टल बैंक की शुरुआत होगी। इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। जल्द ही यह प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा। इसके बाद देशभर के डाकघरों में बैंकिंग सुविधाएं शुरु की जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर मोदी सरकार की उपलब्धियों कि चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पोस्टल बैंक को लेकर देश भर में उत्साह है। इससे नए रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने बताया कि देश भर में लगभग 1 लाख 55 हजार डाकघर हैं। सभी डाकघरों के डाकियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें एक-एक इलेक्ट्रानिक उपकरण दिए जाएंगे। इसके अलावा डाकिया अपने स्मार्ट फोन के जरिए भी लोगों को बैंकिंग सेवाएं दे सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पोस्टल बैंक सेवा से देश-विदेश के 50 संस्थाएं जुड़ने के लिए तैयार हैं। इसमें वर्ल्ड बैंक, जर्मन बैंक और इंश्योरेंस कंपनियां शामिल हैं। प्रसाद ने बताया कि इसमें 800 करोड़ रुपए का निवेश होगा। जिसमें 400 करोड़ रुपए डाक विभाग लगाएगा। बाकी शेयर पूंजी से जुटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डाक विभाग में बचत और जमा की कई योजनाएं पहले से चल रही हैं। लेकिन, अगले साल से डाक विभाग अपने ग्राहकों को सभी तरह की बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेगी।
विज्ञापन


बैंकिंग कोर सेवा शुरु होने के बाद सभी डाकघरों में एटीएम मशीन लगाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साल 2014 में जहां 4 एटीएम थे वहीं अब देशभर में 913 एटीएम मशीन कार्यरत है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री प्रसाद ने कहा कि देश में इलेक्ट्रॉनिक्स का बाजार बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। पहले देश में 10 करोड़ लोगों के पास स्मार्ट फोन थे। लेकिन पिछले दो साल में 26 करोड़ लोगों ने स्मार्ट फोन खरीदा है। इस अनुपात में अगले तीन साल में 50 करोड़ लोगों के पास स्मार्ट फोन  होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें