वित्त मंत्रालय छोटे कारोबारियों को 59 मिनट में मिलने वाले लोन की राशि में इजाफा कर सकता है। फिलहाल कारोबारियों को एक करोड़ रुपये का लोन मिलता है। बैंकों ने अपनी तरफ से वित्त मंत्रालय को राशि बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है, जिस पर मई के बाद फैसला लिया जाएगा।
इनके लिए लांच हुई थी स्कीम
पिछले साल नवंबर में केंद्र सरकार ने सूक्ष्म, लघु व मध्यम कारोबारियों के लिए इस सुविधा को शुरू किया था। प्रस्ताव के मुताबिक राशि को तीन से पांच करोड़ रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। बैंकों को इस स्कीम के लिए लोगों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
यह प्रमुख सरकारी बैंक हैं शामिल
इस स्कीम में मुख्य बैंक सिडबी है। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, विजया बैंक और इंडियन बैंक सहित 21 बैंक शामिल हैं।
Loan
यह हैं इस लोन की खास बातें
- इस लोन को लेने के लिए सारा प्रोसेस ऑनलाइन होगा।
- आवेदक को बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- कम हुआ मानवीय दखल
- 21 सरकारी बैंकों से मिलता है लोन
- देना होगा नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर
- नहीं देना होगी रजिस्ट्रेशन फीस
- आवेदकों के खाते में सीधे पहुंचेगा पैसा
- जीएसटी नंबर होना बेहद जरूरी
ऐसे करना होगा आवेदन
- आपको सबसे पहले https://www.psbloansin59minutes.com/home पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर अप्लाई नाउ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देना होगा।
- मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड आएगा, जिसको सबमिट करते ही लोन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- प्रक्रिया में आपको सबसे पहले अपना जीएसटी नंबर और आयकर रिटर्न को दाखिल करना होगा।
- इसके अलावा 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट भी पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
- जो लोग कंपनी के मालिक या फिर निदेशक होंगे उनको अपनी बेसिक, निजी और शिक्षा की जानकारी देनी होगी।
- जानकारी अपलोड होने के बाद 59 मिनट में लोन का अप्रूवल मिल जाएगा।
- इसके बाद संबंधित बैंक से लोन की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।