फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Scam: ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर, Axis बैंक की शिखा शर्मा को SFIO ने पूछताछ के लिए भेजा समन

Tue, 06 Mar 2018 12:20 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
chanda kochar
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में हुए 126 अरब के महाघोटाले की जांच की आंच अब देश के दो बड़े प्राइवेट बैंकों की सीईओ पर भी पहुंच गई है। सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) की तरफ से आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा को समन किया गया है। 
विज्ञापन

 



लोन देने वाले कंसोर्शियम का थी हिस्सा
ये दोनों ही टॉप बैंक अधिकारी उस कंसोर्शियम की सदस्य थीं, जिन्होंने नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की कंपनियों के लिए बैंक लोन की मंजूरी दी थी। इस मामले में CBI ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए गीतांजलि ग्रुप के वाइस प्रेजिडेंट (ऑपरेशंस) विपुल चैतालिया को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया है। सीबीआई ने फिलहाल उन्हें गिरफ्तार नहीं, बल्कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

मेहुल चोकसी की कंपनियों के बारे में होगी पूछताछ
SFIO की तरफ से कहा गया है कि दोनों बैंकों से इस मामले में जानकारी ली जाएगी, दोनों बैंकों के प्रमुख से इसी मामले में पूछताछ की जाएगी। SFIO ने इन दोनों के अलावा पीएनबी के एमजडी सुनील मेहता को भी समन भेजा है, उन्हें बुधवार को पेश होने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


सीबीआई ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सीबीआई ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि यह घोटाला 2010 से बैंक में चल रहा था, जिसकी भनक पिछले 8 सालों में किसी को नहीं लगी। इस घोटाले का जनवरी में पर्दाफाश होने के बाद कई बैंकों को अरबों रुपये का चूना लगा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें