देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत की खबर दी है। अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक 1000 रुपये तक का ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने पर किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
वहीं 1 हजार से 1 लाख रुपये तक का फंड ट्रांसफर करने पर 5 रुपये सर्विस चार्ज और 18 फीसदी जीएसटी देना होगा। इसके साथ ही 1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक के फंड ट्रांसफर पर 15 रुपये और 18 फीसदी जीएसटी देना होगा।
In order to promote small ticket size transactions, SBI has waived off IMPS charges for transfer up to Rs.1000. pic.twitter.com/K3IN1xhCOM— State Bank of India (@TheOfficialSBIJuly 12, 2017
बैंक ने कहा है कि यह नए सर्विस चार्ज केवल IMPS करने पर लागू होंगे। NEFT, RTGS पर पहले घोषित किए गए सर्विस चार्ज लागू रहेगा।