फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई खाताधारकों के लिए मोबाइल ट्रांजेक्शन करना होगा सुरक्षित, हर बार देनी होगी बॉयोमेट्रिक जानकारी

Thu, 23 Aug 2018 02:34 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और मोबाइल के जरिए ट्रांजेक्शन करते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए है। अब बैंक के सभी मोबाइल एप से ट्रांजेक्शन करना और सुरक्षित हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी एसबीआई के एप से ट्रांजेक्शन करेंगे तो हर बार आपको अपनी बॉयोमेट्रिक जानकारी देनी होगी। 

विज्ञापन


यह होती है बॉयोमेट्रिक जानकारी

बॉयोमेट्रिक जानकारी तीन तरीके से जुटाई जाती है। पहला, अंगुलियों अथवा अंगूठे के निशान से। दूसरा चेहरे के मिलान से और तीसरा आवाज के जरिए। बैंक ने कहा है कि वो ऐसा सिस्टम अपने चल रहे सभी मोबाइल एप्स पर लागू करने जा रही है। 

मोबाइल वॉलेट, यूपीआई भी आएगा दायरे में

बैंक का यह कदम उसके मोबाइल वॉलेट एसबीआई बड्डी और यूपीआई से होने वाले पेमेंट पर भी लागू होगा। इसके लिए बैंक सभी ग्राहकों को जल्दी ही सूचित करेगी। 
विज्ञापन


ग्राहकों को ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन

एसबीआई के ग्राहकों को इसके लिए अपने स्मार्टफोन के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्हें मोबाइल एप के जरिए ही इस तरह की सुविधा दी जाएगी, जिससे उन्हें बॉयोमेट्रिक डिटेल्स दर्ज करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। 

अब रहेगा एक ही एप

इसके साथ ही बैंक ने फैसला किया है कि वो अपने चल रहे सभी एप्स को बंद करके केवल एक ही एप योनो को जारी रखेगी। आगे चलकर सभी ग्राहकों को केवल योनो एप पर ही सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें अलग-अलग एप डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा। 

83 लाख के पार हुए यूजर्स

योनो एप को फिलहाल 83 लाख से अधिक लोग अपने मोबाइल में डाउनलोड कर चुके हैं। अभी रोजाना 2.5 लाख ग्राहक इस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। बैंक इसके अलावा अपने प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन की संख्या भी बढ़ा रहा है, क्योंकि इससे होने वाले ट्रांजेक्शन भी काफी बढ़ चुके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें