फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI ने घटाई जमा दर, अब ग्राहकों को डिपॉजिट पर मिलेगा कम ब्याज

Mon, 29 Jul 2019 02:56 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई ने सोमवार को बयान में कहा कि बैंक ने लघु अवधि की 179 दिन की सावधि जमा पर ब्याज दर में 0.5 से 0.75 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने रिटेल सेगमेंट में लंबी अवधि के लिए निवेश करने पर 0.20 फीसदी यानी 20 बेसिस अंक की कटौती की है। वहीं बल्क सेगमेंट में 35 बेसिस अंक यानी 0.35 फीसदी की कटॉती की गई है। एसबीआई ने दो करोड़ रुपये और उससे ऊपर की थोक जमा पर भी ब्याज दर में कटौती की है। 

विज्ञापन

 

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने पास नकद धन बहुतायत में होने और ब्याज दरों में गिरावट के परिदृश्य का हवाला देते हुए विभिन्न परिपक्वता अवधि की जमाओं पर ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने कहा है कि नई ब्याज दरें एक अगस्त से लागू होंगी। आइए जानते हैं फिक्स्ड डिपॉजिट पर एसबीआई की नई ब्याज दर कितनी है।  
  • एक अगस्त से सात दिन से 45 दिन की एफडी पर एसबीआई के ग्राहकों को पांच फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 5.75 फीसदी था। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.25 फीसदी था। 
  • इसी तरह 46 दिन से 179 दिन की एफडी पर एसबीआई के ग्राहकों को 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.25 फीसदी था। वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.75 फीसदी था। 
  • 180 दिन से 210 दिन और 211 दिन से एक साल की एफडी पर एसबीआई के ग्राहकों को 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।
  • इसी तरह एक साल से दो साल तक की एफडी पर एसबीआई के ग्राहकों को 6.80 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले सात फीसदी था। वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.30 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.50 फीसदी था।
  • दो साल से तीन साल की एफडी पर ग्राहकों को 6.70 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.75 फीसदी था। वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 7.20 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.25 फीसदी था।
  • तीन साल से पांच साल की एफडी पर ग्राहकों को 6.60 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.70 फीसदी था। वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 7.10 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.20 फीसदी था।
  • पांच साल से 10 साल की एफडी पर ग्राहकों को 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.60 फीसदी था। वृद्ध नागरिकों को इसके तहत सात फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.10 फीसदी था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें