फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: SBI करेगा अब अपने कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर भी हुआ शुरू

Mon, 23 Mar 2020 08:54 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसबीआई कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस के भारत में तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम बनाई है। सूत्रों के मुताबिक देश के बड़े बैंक ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा का भी खासा ख्याल रखा है। बैंक ने अपनी सभी शाखाओं में सैनिटाइजर और साबुन उपलब्ध कराये हैं। वहीं, बैंक की तरफ से बड़े कार्यालयों में थर्मल स्कैनर का भी इंतजाम किया जा रहा है। 

विज्ञापन




स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कोरोना वायरस महामारी के फैलाव को देखते हुए अपने कर्मचारियों के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर शुरु की है। इस हेल्पलाइन को चिकित्सकों और मनोवैज्ञानिकों की तरफ से चलाया जाएगा। बैंक की तरफ से दी जा रही इस सुविधा में तनाव और बेचैनी से संबंधित समस्याओं के बारे में भी सलाह दी जाएगी। 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया है कि SBI के मुंबई मुख्यालय स्थित मानव संसाधन विभाग ने इस मामले में एक कार्ययोजना तैयार की है। बैंक के काम में किसी भी तरह की रुकावट न आए और कर्मचारियों के साथ ग्राहकों की सुरक्षा भी हो इसके लिए यह कार्ययोजना तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें