भारत समेत दुनियाभर में कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते हर क्षेत्र प्रभावित है। बैंकिंग सेवाओं पर इसका व्यापक असर पड़ा है। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक हैं और आपने डेबिट कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आपको अभी इंतजार करना पड़ सकता है। 3 मई तक चलने वाले लॉकडाउन की वजह से कार्ड की डिलीवरी होने में देरी हो सकती है।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह घोषणा की है। एसबीआई ने कहा कि कोविड-19 के चलते और लॉकडाउन प्रतिबंध के कारण डेबिट कार्ड के वितरण में देरी होगी। ग्राहकों को हो रही असुविधा के लिए हमें खेद है।
डेबिट कार्ड के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
यदि आप लॉकडाउन के दौरान एक नया डेबिट कार्ड प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। SBI अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के माध्यम से नए डेबिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दे रहा है।
बैंकों ने बदला समय
लॉकडाउन प्रतिबंध के कारण बैंकों ने अपनी शाखाओं का समय बदल दिया है, बैंको में बेहद कम कर्मचारियों के साथ काम हो रहा। बैंकों में भी सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है वहीं बैंक ग्राहकों को बैंक की शाखाओं में जाने के बजाय डिजिटल चैनलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
बीते वित्त वर्ष एसबीआई कार्ड्स की बकाया उधारी 17 हजार करोड़...