फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI ने धीरे से दिया जोर का झटका, बचत खाते-FD पर घटाई ब्याज दर

Mon, 21 Oct 2019 03:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली से पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने सेविंग बैंक डिपॉजिट की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। बचत खाते में एक लाख रुपये तक जमा रखने वालों के लिए बैंक ने ब्याज दर 3.50 फीसदी से घटाकर 3.25 फीसदी कर दी है। नई दरें एक नवंबर से लागू होंगी। 

फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी घटाई ब्याज दर

इतना ही नहीं, बैंक ने एक से दो साल की अवधि के रिटेल टर्म डिपॉजिट यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और बल्क टर्म डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी की है। एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। वहीं बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर में 30 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। इस टर्म डिपॉजिट की मियाद एक साल से दो साल तक की है। नई ब्याज दर 10 अक्तूबर से प्रभावी होगी। 

विज्ञापन

 
अवधि  ब्याज दर (आम नागरिकों के लिए) ब्याज दर (वरिष्ठ नागरिकों के लिए)
सात से 45 दिन तक 4.50 फीसदी  पांच फीसदी
46 से 179 दिन तक 5.50 फीसदी छह फीसदी
180 से 210 दिन तक 5.80 फीसदी  6.30 फीसदी
211 दिन से एक साल तक 5.80 फीसदी  6.30 फीसदी
एक साल से दो साल तक 6.40 फीसदी  6.90 फीसदी
दो साल से तीन साल तक 6.25 फीसदी 6.75 फीसदी
तीन साल से पांच साल तक 6.25 फीसदी 6.75 फीसदी
पांच साल से 10 साल तक 6.25 फीसदी 6.75 फीसदी

 

यह भी पढ़ें: खुशखबर: SBI ने घटाईं ब्याज दरें, कल से सस्ते में मिलेगा लोन

एमसीएलआर में की कटौती

साथ ही एसबीआई ने एमसीएलआर की दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी हैं, जो 10 अक्तूबर से लागू हो रहीं हैं। बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष में लगातार छठी बार बैंक ने दरें घटाई हैं। इस संदर्भ में एसबीआई ने कहा है कि, 'फेस्टिवल के मौके पर ग्राहकों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए बैंक ने सभी अवधि के लिए एमसीएलआर दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी हैं। अब एक साल के लिए नई एमसीएलआर दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी पर आ गईं हैं। 10 अक्तूबर से नई दरें लागू होंगी।'

चार अक्तूबर को RBI ने किया था एलान

बता दें कि चार अक्तूबर को अर्थव्यवस्था को गति देने के प्रयासों के क्रम में भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी प्रमुख नीतिगत दर में लगातार पांचवीं बार कमी की थी। आरबीआई ने मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक में रेपो दर 25 आधार अंक घटाकर 5.15 फीसदी कर दिया था, जिससे इस साल रेपो दर में कुल कटौती 135 आधार अंक पहुंच गई है। पहले ये दर 5.40 फीसदी थी। नौ सालों में पहली बार रेपो रेट इतना कम हुआ है। रिवर्स रेपो रेट 4.90 फीसदी कर दिया गया है और बैंक रेट 5.40 फीसदी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें