त्यौहारों के सीजन को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन की दर में बड़ी कटौती की है। होम लोन दर छह सालों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। कटौती के बाद एसबीआई का होम लोन 9.1 फीसदी हो गया है। त्यौहारों का सीजन शुरू होते ही बैंक अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की त्यौहार स्कीम के तहत ऑफर देती है।
एसबीआई ने इस बार अपने होम लोन में बड़ी कटौती की है। लोन दर में कटौती के बाद ग्राहकों की ईएमआई सस्ती होगी। एसबीआई की इस स्कीम में महिलाओं को अधिक लाभ होगा। स्कीम के तहत महिलाओं के लिए होम लोन 9.1 फीसदी की दर से मिलेगा, जबकि अन्य सभी लोगों को होम लोन 9.15 फीसदी पर मिलेगा।