फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI के बाद SBI ने दी ग्राहकों को राहत, 10 अगस्त से सस्ता होगा होम लोन

Wed, 07 Aug 2019 04:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद SBI ने होम लोन में कटौती कर दी है
  • बैंक ने एमसीएलआर में 15 आधार अंक की कटौती करने की घोषणा की है
  • 10 अगस्त 2019 से नई दर प्रभावी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती की घोषणा के बाद देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होम लोन में कटौती कर दी है। बैंक ने एमसीएलआर में 15 आधार अंक की कटौती करने की घोषणा की है। 10 अगस्त 2019 से नई दर प्रभावी होगी। एसबीआई ने एमसीएलआर को 8.40 फीसदी से घटाकर 8.25 फीसदी कर दिया है। इससे पहले भी एसबीआई ने अपनी सभी अवधि के कर्ज पर सीमांत लागत में 0.05 फीसदी कटौती की घोषणा की थी।

RBI की घोषणा के बाद आया फैसला

एसबीआई ने यह घोषणा आरबीआई के फैसले के बाद की। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक में लगातार चौथी बार रेपो रेट में कटौती की गई है। फैसले के अनुसार रेपो रेट को घटाकर 5.40 फीसदी कर दिया गया है। नौ सालों में पहली बार रेपो रेट इतना कम हुआ है। आरबीआई ने रेपो रेट में 35 आधार अंकों की कटौती की है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने रिवर्स रेपो रेट को 5.15 फीसदी कर दिया है। बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी का अनुमान सात फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नौ अगस्त तक सरकार दे रही है सस्ते में सोना खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी योजना    

HDFC बैंक ने भी की थी कटौती

वहीं इससे पहले मंगलवार को देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने सभी अवधि के कर्ज के लिए ब्याज दरों में 0.10  फीसदी की कमी की थी। सूत्रों ने कहा कि नई ब्याज दरें बुधवार से प्रभावी हो जाएंगी। एचडीएफसी बैंक ने आरबीआई की मौद्रिक नीति के एलान से पहले यह फैसला किया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुशखबरी: RBI ने की रेपो रेट में कटौती, लोन लेना होगा सस्ता

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें