फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी खबर: एसबीआई ने न्यूनतम बैलेंस न रखने पर बंद किए 41.2 लाख खाते, RTI से दी जानकारी

Wed, 14 Mar 2018 10:32 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sbi
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने खातों में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी की अवधि में लगभग 41.16 लाख बचत खातों को बंद कर दिया है। सूचना का अधिकार के तहत एक सवाल के जवाब में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


एसबीआई ने पांच वर्षों के बाद एक बार फिर न्यूनतम बैलेंस रखने में नाकाम रहने पर जुर्माना लगाने की प्रणाली लागू की थी। बाद में अक्तूबर माह में बैंक ने शुल्क में थोड़ा-बहुत संशोधन किया था। 

मध्य प्रदेश के नीमच के चंद्रशेखर गौड़ द्वारा आरटीआई के तहत किए गए सवाल के जवाब में यह जानकारी सामने आई कि खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने में नाकाम रहने की वजह से बैंक ने एक अप्रैल, 2017 से 31 जनवरी, 2018 के बीच 41.16 लाख खातों को बंद कर दिया। बैंक ने यह जवाब 28 फरवरी को दिया था।
विज्ञापन


एसबीआई ने न्यूनतम बैंलेस रखने में नाकाम रहने पर लगने वाले जुर्माने की राशि में मंगलवार को भारी कटौती का ऐलान किया। आरटीआई के माध्यम से सवाल किया गया था कि खाते में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर एक अप्रैल, 2017 के बाद कितने खाते बंद किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें