फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के चेयरमैन ने दिया बयान, कहा- विफल नहीं होगा यस बैंक

Thu, 23 Jan 2020 02:32 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रजनीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा है कि यस बैंक विफल नहीं होगा। यस बैंक की बैलेंस शीट 40 बिलियन डॉलर डॉलर यानी 40 अरब डॉलर की है और यह बाजार में बेहद अहम है। उन्होंने कहा है कि, उन्हें भरोसा है कि इसका समाधान जरूर निकलेगा। यस बैंक का विफल होना भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं होगा।

पिछले महीने दिया था ये बयान

उन्होंने यह तब कहा जब मीडिया रिपोर्ट्स में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि आर्थिक संकट से गुजर रहे यस बैंक को बचाने के लिए सरकार एसबीआई से कह सकती है। पिछले माह रजनीश कुमार ने कहा था कि यस बैंक के लिए एसबीआई कुछ नहीं करेगा।

विज्ञापन


दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच (WEF) में पहुंचे रजनीश कुमार ने बुधवार को ब्लूमबर्ग टीवी को एक इंटरव्यू में यह कहा।

पिछले एक साल में यस बैंक का शेयर 80 फीसदी लुढ़का है। एसेट्स क्वालिटी और पूंजी जुटाने के प्रयासों को लेकर इसमें गिरावट दर्ज की गई। यस बैंक इक्विटी कैपिटल रेश्यो को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

यस बैंक ने दी थी सफाई

बता दें कि पिछले सप्ताह वित्तीय सेहत कमजोर होने की चिंताओं को खारिज करते हुए यस बैंक ने कहा था कि उसकी पूंजी पर्याप्तता सहज स्तर पर बनी हुई है और इसे ज्यादा मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक ने अपने ग्राहकों से उसकी वित्तीय सेहत से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा है। गौरतलब है कि हाल में यस बैंक के बंद होने की आशंकाओं से जुड़ी खबरें सामने आई थीं।

निराधार खबरों पर ध्यन देने की कोई जरूरत नहीं

यस बैंक ने एक बयान में कहा था कि, 'बैंक का समग्र पूंजी पर्याप्तता अनुपात नियामकीय आवश्यकताओं से ऊपर सहज स्तर पर है और बैंक की वित्तीय सेहत को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए ऐसी निराधार खबरों पर ध्यन देने की कोई जरूरत नहीं है।'

यस बैंक के स्वतंत्र निदेशक ने दिया था इस्तीफा 

हाल ही में यस बैंक के एक स्वतंत्र निदेशक उत्तम अग्रवाल ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस से संबंधित चिंताओं का हवाला देते हुए बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था, जो बोर्ड की ऑडिट समिति के भी अध्यक्ष थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें