फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस संकट से और बढ़ेगा क्रेडिट कार्ड के जरिए लेनदेन: SBI कार्ड्स सीईओ

Tue, 12 May 2020 01:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतीपूर्ण स्थिति से क्रेडिट कार्ड के जरिए लेन-देन और बढ़ेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतीपूर्ण स्थिति से क्रेडिट कार्ड के जरिए लेन-देन और बढ़ेगा। एसबीआई कार्ड्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब चूंकि घरों के भीतर रहना जरूरी हो गया है, ऐसे में लोग मकान के आंतरिक रूप-सज्जा को बेहतर करने के लिए खर्च करेंगे। 
विज्ञापन


एसबीआई कार्ड्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरदयाल प्रसाद ने कहा कि, 'क्रेडिट कार्ड उद्योग किस प्रकार आगे बढ़ता है, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मैं हमेशा से डिजिटल लेन-देन का समर्थक रहा हूं। जो भी आर्थिक स्थिति होगी, मुझे लगता है कि क्रेडिट कार्ड के जरिए लेन-देन लगातार बढ़ेगा।' 

नोटबंदी से भी ज्यादा मिलेगा बढ़ावा
प्रसाद ने कहा, 'नोटबंदी के बाद क्रेडिट कार्ड उद्योग को बढ़ावा मिला था। मुझे लगता है कि कोरोना वायरस महामारी नोटबंदी से भी बड़ा होने जा रहा है। नोटबंदी के बाद नकदी की जगह डिजिटल माध्यम से लेन-देन होने लगे। अगर हम उसका 5 फीसदी भी हासिल कर लेते हैं, वह महत्वपूर्ण होगा। इसलिए हम उस पर गौर कर रहे हैं। आप जो नकद खर्च करते हैं, वह वास्तव में कार्ड के जरिए हो सकता है। अब अगर आप घर में ज्यादा समय रहते हैं और बाहर नहीं जा रहे हैं, आप संभवत: अपने घर को और बेहतर बनाना चाहेंगे।' 
विज्ञापन


प्रसाद ने कहा कि अगर लोग घरों में रहते हैं, तो वे बेहतर उत्पाद चाहेंगे। हो सकता है वह बड़ा टेलीविजन, बड़ा फ्रीज लेना चाहें क्योंकि वे बाहर खाना खाने नहीं जा रहे और घर पर ही खाना पकाएंगे। हम इस प्रकार की प्रवृत्ति पर गौर कर रहे हैं। लोग यह महसूस करेंगे अब तो हमारा घर ही दफ्तर है, इसे और बेहतर बनाया जाए। ऐसे में वे अपने घर को और अच्छा बनाना चाहेंगे। 

मनोरंजन के लिए कम होगा कार्ड के जरिए खर्च
प्रसाद ने कहा कि यात्रा, होटल, गर्मियों की छुट्टी, सिनेमा और मनोरंजन जैसी चीजों के लिए कार्ड के जरिए खर्च कम होंगे। चीजें अक्तूबर तक सामान्य होने की उम्मीद है, ऐसे में कारोबार थोड़ा चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। उन्होंने कहा, 'उस दौरान त्योहार भी होंगे। देश में खर्च के लिहाज से त्योहार महत्वपूर्ण है। हालांकि यह भी सही है कि 60 से 80 फीसदी कारोबार गर्मियों में होता है जो इस साल नहीं हेगा।' 

नए साल के दौरान बेहतर होंगी चीजें 
हालांकि प्रसाद ने भरोसा जताया कि खर्च के संदर्भ में त्योहरों और नए साल के दौरान चीजें बेहतर होंगी। एसबीआई कार्ड को-ब्रांडेड कार्ड पर भी गौर कर रही है। कंपनी का अपोलो हॉस्पिटल के साथ को-ब्रांडेड कार्ड है। इसके जरिए लोग डाक्टरों से सलाह के साथ दवा ऑनलाइन खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें