फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदय कोटक फिर से बने कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक, RBI ने दी मंजूरी

Tue, 15 Dec 2020 12:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Uday Kotak - फोटो : twitter
विज्ञापन

निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उदय कोटक को फिर से तीन साल के लिए बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने को मंजूरी दे दी है। बैंक नियामक ने अंशकालिक चेयरमैन प्रकाश आप्टे को तीन साल के लिए अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किए जाने को भी मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


एक जनवरी 2021 से प्रभाव में आएगी पुनर्नियुक्ति 
बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि, 'केंद्रीय बैंक ने 14 दिसंबर 2020 के अपने पत्र के जरिए अंशकालिक चेयरमैन के रूप में प्रकाश आप्टे, प्रबंध निदेशक और सीईओ पद पर उदय कोटक तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक पद पर दीपक गुप्ता को तीन साल के लिये पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी। उनकी पुनर्नियुक्ति एक जनवरी 2021 से प्रभाव में आएगी।' 

बैंक के संस्थापक हैं उदय कोटक
उल्लेखनीय है कि बैंक के निदेशक मंडल और शेयरधारकों ने क्रमश: 13 मई 2020 और 18 अगस्त 2020 को इन पदों पर फिर से नियुक्ति को मजूरी दे दी थी जो आरबीआई की अनुमति पर निर्भर थी। उदय कोटक बैंक के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और प्रवर्तक हैं। जबकि आप्टे को 20 जुलाई 2018 से 31 दिसंबर 2020 तक के लिए अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


शेयर में गिरावट
आज दोपहर 12.06 बजे कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 0.14 फीसदी ( 2.80 अंक) की गिरावट के साथ 1936.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1939.35 के स्तर पर बंद हुआ था और शुरुआती कारोबार में 1948 के स्तर पर खुला था। मौजूदा समय में इसका बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 3.84 लाख करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें