एक रुपया के छोटे सिक्के से इनकार
दिल्ली एनसीआर में भी सभी सिक्के आसानी से स्वीकार नहीं किए जा रहे थे। दिल्ली से लगे गाजियाबाद में रहने वाले महिपाल भाटी का कहना है कि दिल्ली में उसे किसी दुकानदार ने एक रुपया का छोटा सिक्का दे दिया था। उसे गाजियाबाद के कई दुकान में देने की कोशिश की, लेकिन उसे लेने से सभी ने इनकार कर दिया है। फल बेचने वाले, सब्जी बेचने वाले तो यहां तक कहते हैं कि एक रुपया कम दे दो, लेकिन यह सिक्का नहीं दो।
सभी सिक्के हैं वैध
रिजर्व बैंक के प्रवक्ता का कहना है कि जो भी सिक्के जारी किए गए हैं, वह रिजर्व बैंक के नियम के तहत जारी किए गए हैं। इसलिए सभी सिक्के वैध हैं। यदि कोई व्यक्ति या बैंक इसे लेने से इनकार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए, ऐसा करना अपराध है।