बेहतर वित्तीय साख के लिए क्रेडिट स्कोर का अच्छा होना बहुत जरूरी है। इसके खराब होने पर न केवल आपको बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों से कर्ज मिलने में मुश्किलें आएंगी बल्कि आने वाले समय में इंश्योरेंस कंपनियां आपको बीमा पॉलिसी देने से मना कर सकती हैं। स्टॉक ब्रोकर आपका डी- मैट खाता अकाउंट खोलने से इनकार कर सकता है। इसका मतलब आप शेयर बाजार में निवेश नहीं कर पाएंगे।
धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम
नए नियमों के तहत धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी। फिनटेक कंपनियों के पास आपके कर्ज व क्रेडिट स्कोर की पूरी जानकारी लेने की अनुमति होगी।
खुल जाएंगे कर्ज लेने के विकल्प
नए नियमों के तहत ई- कॉमर्स कंपनियों के साथ करार कर ये कंपनियां ग्राहकों को बाय नाउ पे लेटर जैसी और योजनाओं की पेशकश कर सकती हैं।
-फिनटेक कंपनियों को ग्राहकों के क्रेडिट स्कोर संबंधी डाटा का एक्सेस मिलने के बाद ईमानदारी कर्जदारों के लिए कर्ज लेने के कई अन्य विकल्प खुल जाएंगे। इससे कर्ज देने के लिए इन कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे ग्राहकों को लाभ होगा।