भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए विभिन्न बाजारों के लिए संशोधित व्यापारिक घंटों को अगले आदेश तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। पहले आरबीआई ने सात अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक के लिए इन बाजारों के समय में बदलाव किया था। इसके बाद 16 अप्रैल को केंद्रीय बैंक ने इस आदेश को 30 अप्रैल तक आगे बढ़ा दिया था।
| बाजार | पुराना समय | नया समय (7 अप्रैल 2020 से) |
| कॉल / नोटिस / टर्म मनी | सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
| सरकारी सेक्योरिटीज में मार्केट रेपो | सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
| सरकारी सेक्योरिटीज में ट्राएओ-पार्टी रेपो | सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
| कमर्शियल पेपर और सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट | सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
| कॉरपोरेट बांड में रेपो | सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
| सरकारी सेक्योरिटीज (केंद्र सरकार सेक्योरिटीज, राज्य डेवलपमेंट लोन और ट्रेजरी बिल) | सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
| विदेशी मुद्रा (FCY)/भारतीय रुपया (INR) ट्रेड, फॉरेक्स डेरिवेटिव | सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
| रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव | सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |